Advertisement

संदिग्ध परिस्थ्तियों में विवाहिता की फांसी पर लटकती मिली लाश

पत्रकार इशरत हुसैन

 

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के रायपुर कला गांव में सोमवार के दिन लगभग 4 बजे विवाहिता की पंखे में लगे कुंडी में गमछे के सहारे लटकती हुई लाश देखी गई। मौके पर भारी संख्या में ग्रामिणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहें हैं।

उक्त गांव निवासी दिलीप कुमार का विवाह 2017 में हिंदू रिती रिवाज से रीना पुत्री राजकुमार गौतम के साथ हुआ था। मायके पक्ष का कथन है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे तरह तरह से प्रताड़ित किया करते थें, जिसमें कई बार थाना पुलिस भी हो चुका था। दूसरी तरफ ससुराल वालों का कहना है कि वह खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग ग्राम कठिनदरा थाना पतनपुर जिला प्रतापगढ से मौके पर पहुंच गयें। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिससे मौत का सही कारण पता चल सके। मृतका दो बच्चों की मां थी।

Amanki Shaan News