Advertisement

जिला कारागार में बंदी को सर्प ने डसा, हालत नाजूक

पत्रकार इशरत हुसैन

 

जौनपुर। जिला कारागार में निरूद्ध बंदी को सांप कांटने का मामला प्रकाश में आया है। बंदी की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से उसे वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया है।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ताज मोहम्मद उम्र 25 वर्ष पुत्र सुहेल निवासी बड़ा गांव थाना शाहगंज को स्थानीय थाने की पुलिस ने चोरी के एक मामले में शनिवार को चालान किया था। सूत्र बताते हैं कि रविवार की देर रात बैरग में सांप ने उसे डस लिया। बंदी की हालत बिगड़ने पर बंदी रक्षकों द्वारा उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी बिगड़ती हालत को देखकर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए बीएचयू वाराणसी भेज दिया गया है। इस संबंध जेल अधीक्षक से दूरभाष से जानकारी की गई तो उन्होंने अपने आप को आॅफिस में न रहकर बाहर होने की बात बता दिया और कहा कि सारा रिकॉर्ड आॅफिस में मौजूद है वहां पहुंच कर बता देंगे। लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं दिया।

Amanki Shaan News