जौनपुर। जिले के लाइन बाजार में स्थ्ति अंबेडकर पार्क में पूर्व सीएम अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया है। पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने गयें हुएं थें। उसी दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद ये खबर फैलते ही जौनपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और लोगों में आक्रेश व्याप्त हो गया।













