Advertisement

कार की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत

पत्रकार इशरत हुसैन

 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के तरांव मोड़ के पास अज्ञात कार की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र के लेवरूआं गांव निवासी 60 वर्षीय मोती लाल यादव मंगलवार शाम लगभग 7 बजे आॅटो चलाकर वापस अपने घर जा रहें थें। जब वह तरांव मोड़ के पास से गुजर रहा ​था उसी समय एक अज्ञात कार की चपेट में आ गया, जिससे उसका ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने के कारण चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को अस्पताल ले जा रहें थें कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना को अंजाम देने वाली कार अब तक पुलिस पकड़ से बाहर है।

Amanki Shaan News