पत्रकार दानिश इकबाल
जौनपुर। “भूजल सप्ताह” के तहत चलाए जा रहे सात दिवसीय जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को पुलिस लाइन जौनपुर में जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स गोल्डी गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण, भूजल संवर्धन, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई।
सभी पुलिसकर्मियों ने स्वयं जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और आमजन को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।













