Advertisement

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना: UPSC, UPPCS, NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

 

जौनपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2026-27 में यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट तथा विभिन्न एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग का संचालन किया जाएगा।

शासन के निर्देशानुसार आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 से बढ़ाकर 25 जून 2026 कर दी गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र जनक कुमारी इंटर कॉलेज, हुसैनाबाद (जौनपुर) में प्रतिदिन शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक तथा समाज कल्याण विभाग, विकास भवन प्रथम तल, कक्ष संख्या-115 से सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के चयन हेतु प्रवेश परीक्षा 25 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। कोचिंग एवं पाठ्यक्रम संबंधी अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं 6392402908 एवं 8808432437 पर संपर्क कर सकते हैं।

Amanki Shaan News