पत्रकार दानिश इकबाल
जौनपुर। अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बदलापुर पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.350 किलोग्राम अवैध गांजा तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चंद्र तिवारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष फूलचन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नेवादा मुखलिसपुर रेलवे अंडरपास के पास से पुलिस ने महेन्द्र यादव पुत्र स्व. दूधनाथ यादव, निवासी नेवादा मुखलिसपुर, थाना बदलापुर को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 8.350 किलोग्राम अवैध गांजा तथा हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP62DE9195) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना बदलापुर में मु.अ.सं. 367/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राय, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल पुष्पेश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल नागेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अभिषेक कुमार, कांस्टेबल अनीश कुमार गौतम तथा आरक्षी चालक राजन यादव शामिल रहे।













