पत्रकार दानिश इकबाल
जौनपुर। खेतासराय रेलवे स्टेशन के समीप कासिमपुर पोल संख्या 853 के पास गुरुवार को एक अज्ञात युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शव कई टुकड़ों में बंटकर रेलवे ट्रैक पर बिखर गया।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला दुर्घटना का है या किसी अन्य कारण से युवक ट्रेन की चपेट में आया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।













