Advertisement

रोडवेज बस ने बीजेपी नेत्री की वाहन में मारी टक्कर

 

जौनपुर। जिले के मछलीशहर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बच्चों को स्कूल से वापस छोड़कर लौटते समय बीजेपी नेत्री की थार वाहन में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बीजेपी नेत्री और उनके चालक सुरक्षित बतायें गयें हैं।

बीजेपी नेत्री वंदना पटेल अपने निजी वाहन से बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थीं। स्कूल से वापस लौटते समय परशुपुर के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी थार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि वाहन में सवार वंदना पटेल और उनके चालक को गंभीर चोट नहीं आई है।

Amanki Shaan News