Advertisement

गर्भवती महिला ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए मारने पीटने का आरोप

 

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सारांवा गांव निवासी विवाहिता गर्भवती महिला ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर मारने पीटने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

सारांवा गांव निवासी महिला सीमा देवी ने थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि बीते 22 जुलाई को उसके पति, नन्द, ससुर और देवर ने मायके से पांच लाख रूपये और गहने लाने के लिए बोल दिया। महिला का आरोप है कि जब उसने समझाने का प्रयास किया तो वह लोग उसे मारने पीटने लगें, जिससे उसकी आंख और कान में गंभीर चोटें आई। पीड़िता महिला सीमा की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। उसकी एक तीन साल की बेटी और दस महीने का बेटा भी है। महिला छह माह की गर्भवती भी है।

Amanki Shaan News