Advertisement

शराब पीकर तीसरे मंजिल पर डांस कर रहे व्यक्ति की गिरकर मौत

 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर में स्थ्ति काशी राम आवास के एक कालोनी के तीसरे तल पर शराब के नशे में डांस कर रहे व्यक्ति की तीसरे तल से गिरने से मौत हो गई।

कोतवाली थाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला उर्दू बाजार निवासी अशोक कुमार गौतम उम्र लगभग 50 वर्ष रविवार की शाम को अधिक शराब पीकर काशी राम आवास में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। अधिक शराब का सेवन करके वह कालोनी के तीसरे मंजिल पर चढकर डांस करने लगा। डांस करते करते आचानक नीचे गिर गया।

घायल अवस्था में उसे करंजकला ब्लाक पर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। करजंकला ब्लाक के चिकित्सक द्वारा जब उसे मृत घोषित किया, उसी समय स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है।

Amanki Shaan News