Advertisement

स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो की मौत, दो घायल

 

जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की देर रात स्कूटी और बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इटहरा के पास बुधवार (5 अगस्त) को हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल सतारिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घायल दो अन्य लोगों का उपचार जारी है।

Amanki Shaan News