Advertisement

दो वर्ष पूर्व अपहरण हुई नाबालिग लड़की के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने लगभग दो वर्ष पूर्व अपहरण हुई नाबालिग लड़की को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि लड़की के माता पिता अपनी पुत्री के मिलने की आस छोड़ चुकें थें लेकिन इस घटना की विवेचना कर रहीं शहर कोतवाल ने लड़की बरामद कर पुलिस का भरोसा कायम रखा है।

घटना का विवरण कुछ इस प्रकार से है कि शहर के तुतीपुर मोहल्ले से दो वर्ष पूर्व एक नाबलिग लड़की को बहला फुसला कर शिवापार थाना लाइन बाजार निवासी हाल पता सिपाह दशरथ सोनकर ने बहका फुसलाकर भगा ले गया था। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में उसी समय दर्ज कराई गई थी  और विवेचना शहर कोतवाल द्वारा की जा रही थी लेकिन शहर कोतवाल के स्थांत्रित होने के बाद नई शहर कोतवाल अनीता सिंह द्वारा इसकी विवेचना शुरू कर दी गई।

विवेचना कर रही शहर कोतवाल को पता चला कि भगाई गई नाबालिग लड़की आरोपी के साथ इस समय सिपाह में मौजूद हैै। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी दशरथ सोनकर को गिरफ्तार कर उसके पास से अपहरण हुई लड़की को बरामद कर लिया, जबकि यह लड़की अब 19 वर्ष की होने के कारण पूरी तरह से बालिग हो चुकी है। पुलिस ने अपहरण हुई लड़की को जिला महिला अस्पताल भेज कर उसका चिकित्सकिय प्रशिक्षण कराया। पुलिस बरामद हुई लड़की को बयान हेतू न्यायलय भेजने की तैय्यारी कर रही है।

Amanki Shaan News