जौनपुर। जिले में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व में ही स्वयं सहायता समूहों की करीब 300 महिलायें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए पांच लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार कर रही हैं।
सभी महिलायें 15 अगस्त की तैय्यारी करते हुए मशीनों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज बनाने में लगी हुई हैं। इस संबंध में बातचीत के दौरान झंडा बनाने वाली समूह की महिला विजयलक्ष्मी मौर्या ने बताया कि हम सभी महिलाएं मिलकर झंडा सिलाई का काम करती हैं। उन्होंने आगे बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर तिरंगा की सिलाई का काम जारी है।
वहीं एनआरएलएम के तहत 62 समूहों की महिलाएं विभिन्न ब्लॉकों में झंडों की सिलाई में जुटी हुईं हैं। बजरंग एसएचजी की विजयलक्ष्मी मौर्या के समूह को 17 हजार झंडे बनाने का लक्ष्य मिला है।
दूसरी ओर रोजगार उपयुक्त जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हमें इस बार 15 अगस्त के अवसर पर पांच लाख झंडे बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसमें हम सभी गांवों में स्थ्ति सेंटरों पर सिलाई का काम होता है, उनके माध्यम से हम झंडा-सिलाई का काम कर रहे हैं। आपकों बता दें कि इस साल आने वाले 15 अगस्त को लेकर 10 दिन पहले से ही देश भर में तैय्यारियां शुरू हो गईं हैं। हर साल की तरह से इस साल भी स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैय्यारियां जोरो पर चल रहीं हैं।












