पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने चौकी प्रभारी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण लाइन हाजिर कर लिया है। चौकी प्रभारी के लाइन हाजिर होने पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक ने हाल ही में नियुक्त हुए चौकी प्रभारी सुनील कुमार यादव को शुक्रवार की शाम कार्य में घोर लापरवाही बतरने के कारण लाइन हाजिर कर दिया है। इनके लाइन हाजिर होने से जहां पुलिस हड़कंप मच गया वहीं लाइन हाजिर को लेकर चर्चा का बाजार भी गर्म हो गया है।
चर्चा में कहा गया है कि मोहल्ला ताड़तला हुई चेन छीनैती की घटना में पुलिस अधिकारियों की मंशा के हिसाब से पकड़े गयें आरोपी के खिलाफ कार्यवाही नहीं किया जिसके लिए इन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। फिल्हाल जितना मुंह उनती बातें कही जा रही है। अभी भी चौकी प्रभारी पुरानी बाजार की नियुक्ती न होने के कारण इस क्षेत्र में चल रहे मोहर्रम के जुलूसों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहें हैं।











