पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के छनेता गांव में स्थ्ति नहर में संदिग्ध अवस्था में अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है।सूत्रों के हवाले बताया गया है कि शनिवार तड़के उक्त नहर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है देखकर ग्रामिणों की अच्छीखासी भीड़ एकत्रित हो गई।
जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लाश को नहर के पानी से बाहर निकाल कर पहचान कराने का काफी देर तक प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक क्रीम कलर की टीशर्ट व काले रंग का लोअर पहने हुए हैं। जिसे लेकर तरह तरह की चर्चा का बाजार गर्म है कोई हत्या तो कोई आत्महत्या की बात कर रहा है।
फिल्हाल पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस का कथन है कि लाश नहर में बहकर आई है और उसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि कई दिन पूर्व में इसकी मौत हुई है इस लिए कि लाश पूरी तरह से सड़ी हुई है।











