Advertisement

वन विभाग में तैनात वनरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

जौनपुर। जिले में मड़ियाहूं क्षेत्र के वन विभाग बरसठी में तैनात वनरक्षक की रविवार की रात ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंची पुलिस ने वनरक्षक को बरसठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने वनरक्षक को मृत घोषित कर दिया।

वनरक्षक की पहचान 34 वर्षीय रवि यादव के रूप में हुई है। रवि यादव बीते रविवार की रात लगभग 8 बजे के आसपास अपनी बाइक से क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले थें। वह कछोटा गांव की बनवासी बस्ती में मजदूरी का पैसा देकर वह वापस लौट रहें थें। कुछ देर बाद वह गांधी लिंक रोड के पास स्थ्ति सड़क पर घायल पायें गयें।

इसकी जानकारी जब बरसठी थाने की पुलिस को लगी तो वह वनरक्षक को सीएचसी बरसठी लेकर गयें जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ने जिला अस्पताल भेता वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि वनरक्षक रवि की मौत का कारण नहीं पता चल सका है।

रवि यादव पीछले पांच सालों से बरसठी क्षेत्र में वनरक्षक के पद पर तैनात थें। वह मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सकरा गांव के निवासी बतायें गयें हैं। वन रक्षक रवि के परिवार में पत्नी के अलावा तीन साल का बेटा और लगभग डेढ़ साल की बेटी भी है। फिल्हाल वनरक्षक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Amanki Shaan News