जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र कचोठा गांव में हुई सड़क दुर्घटना में वनरक्षक की मौत हो गई है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मुंगराबादशाहपुर के दान सकरा गांव निवासी रवि कुमार यादव उम्र लगभग तीस वर्ष पुत्र स्वर्गीय इंद्रजीत यादव रविवार की रात लगभग 8 बजे अपनी ड्यूटी समाप्त करके अपने गांव जा रहें थेंं।
लगभग 8ण्30 बजे ये सड़क किनारे गंभीरता अवस्था में घायल दिखाई दियें। किसी तरह इस घटना की जानकारी वन विभाग के लोगों को पता चली तब बड़ी संख्या में विभाग के लोग पहुंच गयें। विभागीय लोग ने देखा कि रवि खून से लतपथ अवस्था में पड़ें हुए थें और उनकी मोटर साइकिल भी वहीं पड़ी थी। विभाग के लोग उसे लेकर पास के स्वाथ्य केंद्र ले गयें।
चिकित्सक द्वारा बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां चिकित्सक द्वारा वनरक्षक को मृत घोषित कर दिया गया। अब सवाल इस बात का उठता है कि वनरक्षक की मौत किस तरह से हुई है यह बात साफ नहीं हो पा रही है। सूत्र बताते हैं कि मजदूरों को मजदूरी देकर रवि यादव अपने घर वापस लौट रहें थें। फिल्हाल पुलिस मौज का सही कारण जानने के लिए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वनरक्षक की मौत का कारण अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा।










