Advertisement

बाइक की चेन टूटने से किशोरी की गई जान

 

जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के कर्तिहां बाजार के पास मोटर साइकिल की चेन टूटने से उस पर बैठी 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। दुर्घटना सोमवार दिन के लगभग 11 बजे की है। बदलापुर थाना क्षेत्र के ​कटहारी गांव निवासी सूर्यभान चौहान की 14 वर्षीय पुत्री कुमारी अर्चना चौहान बाइक से बैठकर अपने पिता के साथ कहीं जा रही थी कि आचानक मोटर साइकिल की चेन टूंट गई जिससे असंतु​लित होकर मोटर साइकिल झटके से जाकर गिर पड़ी। इस दुर्घटना में बाइक चालक को जहां हल्की चोटें आई वहीं अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों द्वारा कोई कार्यवाही न करने की बात पर पुलिस ने लाश पंचायत नामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।

Amanki Shaan News