जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के गहरपारा ग्राम सभा की रहने वाली 48 वर्षीय महिला की जहरीले जंतु के कांटने से मौत हो गई है। मंगलवार शाम अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है। महिला की पहचान शिवकुमारी पत्नी अच्छे लाल गहरापारा के रूप में हुई है।
मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शिवकुमारी को अपने मकान के अंदर किसी जहरीले जंतु ने काट लिया था। शाम लगभग चार बजे जब उनकी तबीयत बिगड़ी, तो उन्होंने परिवार को इसकी जानकारी दी। परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए। वहां चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल ले जाते समय शाम करीब पांच बजे शिवकुमारी की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जौनपुर ले जाया जा रहा है।
मृतका शिवकुमारी के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वही पर मृतका के बेटे ने बताया कि दो महीने पूर्व पिता की मौत हो गई थी और आज मां भी साथ छोड़ गई। फिल्हाल पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।








