जौनपुर। जिले के मडियाहूँ तहसील के मौजा मईडीह निवासी युवती ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए बालात्कार करने का आरोप लगाया है।
पुलिस पर भी मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगा है। मईडिह निवासी पीड़ित युवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीते 9 अगस्त रविवार की रात वह अपने घर में सो रही थी। करीब 11 बजे के आसपास गाँव का ही व्यक्ति अंगद पटेल पुत्र श्यामलाल पटेल कमरे में घुस आया और युवती को पकड़कर जबरदस्ती करने लगा।
महिला का आरोप है कि काफी जोर जबरदस्ती और छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन छुड़ा नहीं पाई। अंगद पटेल ने युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए उसका बलात्कार करने लगा। बलात्कार करने के दौरान युवती चिल्लाती रही लेकिन अंगद पटेल नहीं माना और बलात्कार करता रहा। युवती की चीख पुकार सुनने के बाद घर व पडोस के लोग जाग गयें और वहां पहुंचने के बाद देखा अंगद पटेल महिला के साथ जबरन बालात्कार कर रहा था। वहां पहुंचे लोगों ने अंगद को पकड़ लिया जिसके कुछ ही देर बाद आरोपी अंगद के घर वाले आयें और उसे छुड़ाकर ले गयें।
महिला का आरोप है कि इस मामले को लेकर तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से जब खबर चली तो डीआईजी वाराणसी ने जौनपुर पुलिस को कार्यवाही का आदेश दिया। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।








