Advertisement

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भाई की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल

 

जौनपुर। जिले के थाना लाइन बाजार क्षेत्र के सिटी रेलवे ब्रिज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं उनकी शिक्षिका बहन घायल हो गई है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के रसुलाबाद, शकरमंडी निवासी ओम प्रकाश शर्मा उम्र 48 वर्ष स्कूटी पर सवार होकर अपनी बहन प्रीति कश्यप के साथ किसी काम को लेकर गयें हुए थें। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे दोनों भाई और बहन अपनी स्कूटी से वापस लौट रहें थें कि उसी दौरान सिटी रेलवे ब्रिज के पास पीछे से आई एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

अज्ञात वाहन के इस टक्कर में ओमप्रकाश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बहन प्रीति कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

“दानिश हसन”

Amanki Shaan News