Advertisement

रेलवे पटरी पर मिली अज्ञात युवक की लाश

 

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के जंघई जरौना मार्ग पर बुधवार के दिन एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मालूम हो कि मेदपुर बनकट गांव के पास बुधवार के दिन रेलवे पटरी पर बुधवार को करीब 35 वर्षीय युवक की लाश मिलने के बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवक की पहचान कराने के प्रयास में लगी हुई है। मृतक युवक के चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। फिल्हाल युवक की मौत का सही कारण अभी पता नहीं चल सका है।

Amanki Shaan News