जौनपुर। जिले में बारिश के कारण थाने के परिसर में बारिश के पाने के कारण जलभराव की विडियो वायरल हो रही है। बारिश के पानी से पूरा परिसर पानी में डूबा नजर आया है। यह पूरा मामला जनपद के रामपुर थाने का है। परिसर में पानी भरने से थाना आने वाले फरियादियों के साथ ही पुलिसकर्मियों को भी आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार के दिन करीब 12 बजे के बाद भी तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि थाना परिसर में जलभराव के कारण लोगों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ा। बारिश के बाद थाना परिसर में जलनिकासी की समस्या एक बार फिर सामने आई।












