जौनपुर। जिले के सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कुर्सियां खाली मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल विडियो में देखा गया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए मरीजों भीड़ लगी हुई है लेकिन डॉक्टर अपनी कुर्सी से गायब हैं। डॉक्टर के न होने पर इलाज के लिए आए मरीजों को काफी परेशानी उठाना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहें हैं। मरीजों का आरोप है कि इलाज के लिए जब मरीज पहुंचें तो जिम्मेदार डॉक्टर अपनी जगह से लापता थें। खबर कवर करने के दौरान एक एक वॉर्ड में जब देखा गया तो कई ऐसे वॉर्ड मिलें जहां डॉक्टर की कुर्सी खाली मिली और मरीज इलाज के लिए बैठे दिखाई दिए।











