Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

दानिश हसन

 

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकी पिलखुआ में गांव में मंगलवार की रात युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। सूचना मिलने के बाद बुधवार की सुबह पहुंची पुलिस ने मृतक युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की प​हचान इसी क्षेत्र के पिलखुआ गांव निवासी 30 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है। पूरी घटना कुछ इस प्रकार की है। युवक मंगलवार की शाम अपने घर से कुछ ही दूर पर स्थ्ति राइस मील पर पहुंचा और बिजली के तार से फंदा बनाने के बाद उस पर लटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। काफी देर तक जब युवक अपने घर नहीं पहुंचा तो उसे खोजते हुए राइस मील पहुंच गयें।

जब परिजन मील पर पहुंचे तो फंदे के सहारे युवक की लटकती हुई लाश देखकर उनके होश उड़ गयें। इस घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि युवक के जान देने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। फिल्हाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Amanki Shaan News