Advertisement

दबंगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर युवक को पीटा

 

जौनपुर। चंदवक थाना बजरंगनगर पुलिस चौकी के पास स्थ्ति बजरंगनगर बाजार में किताब खरीदने गयें युवक को दबंगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पीट दिया। युवक का आरोप है कि दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है।

मामला बुधवार के दिन का बताया जा रहा है। युवक का आरोप है कि वह किताब खरीदने बाजार गया हुआ था। रास्ते में ही घात लगायें बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर युवक को रास्ते में रोकर लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लात-घुसा व लाठी-डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले को लेकर न्याय न मिलने पर पीड़ित युवक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Amanki Shaan News