Advertisement

दंपत्ति ने लगाया घर में घुसकर गाली गलौज व मारपीट का आरोप

 

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रसुलहां निवासी दंपत्ति ने दबंगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने थाना नेवढ़िया में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार बुधवार की रात करीब 10 बजे राजू पटेल उर्फ अजीत पटेल और उनकी पत्नी कथित रूप से घर में घुसे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडे और लात-घूंसों से मारपीट की गई। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी कथित तौर पर धमकी देते हुए वहां से चले गए। इसके बाद पीड़ित ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से मामले का संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग की है।

Amanki Shaan News