Advertisement

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

 

जौनपुर। जिले में गुरूवार की सुबह पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। यह मामला खुटहन थाना क्षेत्र के गोहल्नामऊ गांव का है। इसी गांव निवासी 32 वर्षीय कंचन देवी पत्नी विरेंद्र गौतम गुरूवार की सुबह अपने घर में झाड़ू लगा रही थीं। झाड़ू लगाते समय वहां रखे टेबल फेन में उतर रहे करंट की चपेट में आकर वह झूलस गईं। चीख पुकार सुनकर परिजनों ने आनन फानन में झुलस कर घायल हुई महिला को इलाज के लिए सीएचसी ले गयें जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिल्हाल घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Amanki Shaan News