जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी एक महिला ने दबंगों पर जमीन कब्जा करने और मारने पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने विडियों के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर गांव के ही दबंगों ने उसे मारने पीटने के बाद गले में पहनी हुई करीब 60 हजार के लॉकेट को छीन लिया। महिला का यह भी आरोप है कि दबंगों ने मारने पीटने के बाद उसके कपड़ा फाड़ा और दांत कांट लिया। दबंगों पर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी का भी आरोप लग रहा है। आगे महिला ने बताया कि शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने मुझे बचा लिया, नहीं तो दबंग उसे जान से मार ही देते। महिला का ये भी आरोप है कि दबंगों ने धमकी दी है कि अगर केस वापस नहीं ली तो जान से मार देंगे।













