जौनपुर। मुँगराबादशाहपुर के लौह भिखपुर गांव में घर में घुसकर दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया है। दबंगों के हमले में युवती समेत परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गयें हैं। मामला शनिवार के दिन का बताया जा रहा है। किसी विवाद को लेकर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी के साथ इसी गांव के रहने वाले दबंग किस्म के लोग गाली गलौज देते हुए घर में घुस गयें। कुल्हाड़ी से एक दबंग व्यक्ति ने पहले किशोरी पर हमला किया जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई उसके बाद भाई समेत अन्य लोगों पर भी हमला करके उन्हें घायल कर दिया। घटना की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।











