Advertisement

सड़क हादसे में सर्राफा व्यवसायी की दर्दनाक मौत

 

जौनपुर। जंघई बाजार के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी की रविवार भोर में एक भीषण सड़क हादसे में मौ दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में सर्राफा व्यवसायी की पत्नी गुड़िया और कार चालक प्रदीप तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जंघई बाजार निवासी अजय जायसवाल 52 उम्र वर्ष शनिवार शाम करीब 5 बजे अर्टिगा कार से निजी कार्य के लिए वाराणसी गए थे। देर रात करीब 2 बजे वह पत्नी और चालक के साथ वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान रविवार की सुबह करीब 4 बजे भदोही प्रयागराज सीमा के पास सरायममरेज थाना क्षेत्र के जंघई पुलिस चौकी अंतर्गत वरना झारी स्थित एफआर फिलिंग स्टेशन के सामने उनकी कार की सामने से आ रहे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अजय जायसवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी गुड़िया तथा कार चालक जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरी भोगीपुर निवासी प्रदीप तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही जंघई चौकी प्रभारी शरद सिंह और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक प्रदीप तिवारी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पत्नी गुड़िया का भी इलाज जारी है।

घटना की जानकारी होते ही जंघई बाजार सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल हो गया। सरायममरेज थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन आपसी सहमति से शव का दाह संस्कार करने के लिए ले गए।

Amanki Shaan News