जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज बाजार में शुक्रवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने 25 वर्षीय युवक की लोहे के रॉड से पीट पीटकर हत्या कर दी है। युवक की हत्या से ग्रामिणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
मृतक युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी 25 वर्षीय विशाल यादव पुत्र चोखू यादव के रूप में हुई है। इस हत्या के मामले में परिजनों का आरोप है कि रामदयालगंज बाजार निवासी एक व्यक्ति से विशाल का पहले से ही विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते दबंंगों ने युवक पर लोहे के सरिया से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
युवक की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामिणों ने युवक की लाश सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर पहुंचें पुलिस के आला अधिकारियों ने उन्हें समझाते हुए जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार इस हत्या के मामले दो आरोपियों को हिरासत में लेकर अन्य की तलाश की जा रही है। फिल्हाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है। युवक की मौत से परिजनोें कोहराम मच गया है।













