Advertisement

घर से दवा लेने निकली महिला की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश

 

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के कुत्तूपुर छांगापुर गांव में घर दवा लेने निकली महिला की उसके ही घर के पीछे पानी भरे गड्ढे में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतका महिला की पहचान इसी गांव निवासी 38 वर्षीय श्यामलता यादव के रूप में हुई है। उक्त महिला बीते 24 सितंबर को घर से दवा लेने निकली हुई जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी।

महिला के लापता होने के मामले में परिजनों ने तलाश की और स्थानीय थाने में उसके लापता होने की जानकारी भी दी थी। शुक्रवार शाम करीब छह बजे महिला की लाश उसके ही घर के पीछे मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस जानकारी दी।

जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Amanki Shaan News