जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला गांव में शनिवार की सुबह मढहे में बैठे 37 वर्षीय सब्जी विक्रेता पर पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
पूरा मामला कुछ इस प्रकार का है। इसी गांव निवासी सब्जी विक्रेता 37 वर्षीय अर्जुन सोनकर शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थ्ति खेत के पास बने मढहे में बैठे हुए थें कि उसी दौरान अचानक पेड़ टूटकर उनके उपर गिर पड़ा जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आस पास के लोगों ने वहां पहुंच कर पेड़ के नीचे दबे व्यक्ति को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।













