जौनपुर। जिले में बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक गरीब परिवार के घर को बुल्डोजर से गिरा दिया है। आरोप है कि दबंगों ने उनके मकान को पहले बुलडोजर से गिराकर कब्जा कर लिया और घर का सामान नष्ट कर दिया। जब पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उनके साथ मारपीट भी की। बता दें कि दबंगों की पीटाई से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।













