Advertisement

टावर पर चढी युवती की विडियो वायरल

 

जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के कंधी में सोमवार के दिन अज्ञात कारणों के चलते टावर पर चढी युवती की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। युवती के टावर पर चढने के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

हलांकि युवती टावर पर किस कारण चढी इसकी जानकारी अभी तक पता नहीं चल सकी है। युवती के टावर पर चढने की जानकारी मिलने पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस युवती को किसी तरह समझाते हुए नीचे का उतारने का प्रयास किया। इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि युवती को सुरक्षित टावर से नीचे उतरवा ​दिया गया है।

वायरल विडियों में यह भी देखा गया है कि उक्त युवती धीरे धीरे खुद ही टावर से नीचे उतर रही है। खबर लिखे जाने तक टावर पर चढने का कारण का पता नहीं चल सका है। अब युवती के बयान के बाद ही उसके टावर पर चढने का कारण पता चलेगा कि आखिर वह टावर पर किस कारण चढी थी। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Amanki Shaan News