Advertisement

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

 

जौनपुर। सरपताहां थाना क्षेत्र के बड़ौना में स्थ्ति सुल्तानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र के कुशियां बाहर गांव निवासी सुभाष बिंद उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र फूलचंद बिंद शनिवार की रात लगभग 10 बजे अपने घर से बाइक से निकला और हाईवे पर आ गया।

कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी मिली कि गंभीर रूप से घायल अवस्था में वह खून से लतपथ होकर सड़क पर पड़ा हुआ है और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है।

जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गयें और घायल को अस्पताल ले जाने की तैय्यारी कर ही रहें थें कि उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है।

Amanki Shaan News