पत्रकार दानिश इकबाल
जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर द्वारा जिला अस्पताल एवं एक पार्क परिसर में 151 पौधों का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन कौशल त्रिपाठी, संस्थापक अध्यक्ष एमजेएफ लायन शशांक सिंह रानू, एमजेएफ लायन दिलीप सिंह, एमजेएफ लायन विष्णु सहाय, लायन जैकी साहू, लायन धर्मेंद्र सेठ, एमजेएफ लायन प्रदीप सिंह, एमजेएफ लायन अतुल सिंह, लायन अजीत सोनकर, सचिव लायन हफ़ीज़ शाह तथा कोषाध्यक्ष लायन डॉ. चंदन गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला अस्पताल के डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट भी मौजूद रहे।
अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर की इस पर्यावरण संरक्षण पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में संस्थापक अध्यक्ष एमजेएफ लायन शशांक सिंह रानू ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर द्वारा इस प्रकार के पौधारोपण अभियान प्रत्येक माह नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।













