Advertisement

शादी समारोह में गए युवक की बाइक चोरी

 

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में एक शादी समारोह में गए युवक की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। कोतांव गांव निवासी युवक देवापुर गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था।

युवक अपनी बाइक को बाहर खड़ी करके शादी के कार्यक्रम में व्यस्त हो गया, उसी दौरान अज्ञात चोर उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। इस मामले को लेकर पीड़ित युवक का आरोप है कि उसने थाने में चोरी की लिखित तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। अपनी बाइक के चोरी होने पर युवक ने विडियों के माध्यम से पुलिस पर अब तक कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है। फिल्हाल इस मामले को लेकर पीड़ित न्याय की मांग कर रहा है।

Amanki Shaan News