Advertisement

दबंंगों ने रास्ते में रोकर युवक को पीटा

 

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नरहन औरी गांव में मंगलवार की सुबह दंबगों ने रास्ते में रोकर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। इसी गांव निवासी सुजित यादव पुत्र हवलदार यादव सुबह अपनी साइकिल से कोचिंग पढने के लिए जा रहा था।

उसी दौरान घात लगाये बैठे दबंगों ने उसे रास्ते में रोकर लिया और उसे मारने पीटने लगें। आरोप है कि दबंगों ने युवक की साइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दबंगों के हमले से युवक को चोटें आई हैं। इस मामले को लेकर पीड़ित ने केराकत कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Amanki Shaan News