जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक निवासी एक सर्राफा कारोबारी संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं लापता हो गया है। सर्राफा कारोबारी के पिता द्वारा कोतवाली में पुत्र के गायब होने पर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा का बाजार गर्म है। चर्चा में बताया गया है कि उक्त सर्राफा कारोबारी का पुत्र लाइन बाजार चौराहे के पास सर्राफा की दुकान चलाते चलाते उसको एक युवती से प्रेम हो गया। उस युवती के साथ घूमना टहलना कारोबारी की पत्नी को नगवार लगा और जब उसने विरोध किया तो वह फरार हो गया। जबकि उसकी शादी लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी और वह एक बच्चे का पिता भी है।
कारोबारी की इस हरकत के कारण उसकी पत्नी ससुराल वालों के साथ कोतवाली गई जहां ससुर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन करना शुरू कर दिया है। फिल्हाल एक अच्छे सर्राफा कारोबारी के पुत्र का यह कारनामा चर्चा का विषय जहां बना हुआ है वहीं इस बात को कहने से लोग नहीं चूंक रहें हैं कि पहली पत्नी और बच्चे के रहते उसका यह कृत्य समाज में एक खराब संदेश भेज रहा है।
पुलिस भी बड़े कारोबारी का पुत्र होने के कारण उसकी तलाश करने में जुट गई है। कोतवाली पुलिस कार्यवाही में जिस किशोरी के साथ उसका संबंध बताया गया है उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।













