Advertisement

सांप के काटने से महिला की मौत

 

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के महुआतर गांव में मंगलवार के दिन खेत में घास काटते समय सांप के काटने से एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

इसी गांव निवासी प्रभावती मंगलवार को अपने घर निकल कर खेत में घास काटने गई हुई थी। उसी दौरान कहीं से आए सांप ने उसे काट लिया जिससे वह बेहोश हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थें कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Amanki Shaan News