जौनपुर। बुधवार के दिन ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा गौरीशंकर मंन्दिर सिंगरामऊ स्थित मुख्यालय के प्रांगण में संस्था द्वारा गोद लिए गए 90 टी०बी० मरीजों को पोषाहार वितरण किया गया है। साथ ही सह- जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में डा० अभिषेक वर्मा ने मरीजो को जागरुक करते हुए कहा कि नियमित दवा का सेवन तथा पोषाहार का दैनिक उपयोग ही टी०बी० से मुक्ति का आधार है।
इस संस्था की प्रमुख डा० अंजू सिंह ने आए हुए मरीजों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के साथ ही बताया कि यह बीमारी अब लाईलाज नहीं है। अगर दो हफ्ते से अधिक खांसी बुखार वजन में कमी आदि दिख रहा हो तो तुरंत नजदीकी सरकारी चिकित्सालय पर नि:शुल्क जाच कराकर समय से दवा तथा पोषाहार का सेवन करें।
संस्था द्वारा गोद लिए गए टीबी मरीजों के लिए लगातार 6 माह तक पोषाहार वितरण किया जाता है जब तक उनकी दवा चलती है साथ ही साथ उनका फॉलो अप भी किया जाता है। कार्यक्रम में मरीजों के वजन की भी जांच की गई। तथा सभी मरीजों को टीबी मुक्त भारत ऐप की भी जानकारी दी गई इस अवसर पर संस्था के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










