जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कंधरपुर में स्थ्ति रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति ने परिवारिक कलह से उबकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया है।
घटना बुधवार सुबह लगभग 7:30 बजे की है जब वाराणसी से लखनऊ जा रही सुपर फास्ट सटल एक्सप्रेस ट्रेन उक्त स्थान से गुजर रही थी। उसी समय सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छुनछा गांव निवासी यादवेंद्र यादव उम्र लगभग 45 वर्ष तेज गति से जा रही ट्रेन के सामने कूद गया जिससे उसकी ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही कुछ ही देर बाद परिवार के लोग पहुंच गयें। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है। जितना मुंह उतनी बातें कही जा रही हैं।










