जौनपुर। मंगलवार के दिन एनकॉर्ड की जिला स्तरीय समिति की मासिक बैठक सोमवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार, जौनपुर में सम्पन्न हुई। समिति के सम्बन्धित सदस्यों को निर्देशित किया गया कि कचहरी गेट एंव अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ’’नो टैबेको जोन’’ वाल पेंटिग करायी जाए। 14 अक्टूबर को वृहद स्तर पर नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जाए, जिसमें सभी सरकारी विभागों की सहभागिता हो।
नशा छोड चुके व्यक्तियों को सम्मानित करते हुए विद्यालयों/कालेजों में इन व्यक्तियों की प्रेरणापरक कहानी को प्रचारित एंव प्रसारित किया जाए। 2 अक्टूबर को गांधी जंयती के शुभ अवसर पर डाई डे पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी को नशामुक्ति के कार्यक्रम नियमित रूप से स्कूल/कालेजों में आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गए है।
होटल/रेस्टोंरेन्ट आदि प्रतिष्ठानों की नियमित रूप से जांच की जाए तथा होटल एसोशियेसन के साथ पुलिस एंव आबकारी विभाग बैठक आयोजित की जाये। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि सरकारी अस्पतालों में डी एडिक्शन सेंटर बनाये जाए और स्वास्थ्य विभाग कितने मरीजों का उपचार किया है। इसकी सूचना अगली बैठक में दी जाए।
स्कूलों/ कालेजों में ’’नशा मुक्त परिसर’’ के नियमों का कडाई से पालन कराया जाए। जो अध्यापक पान/मसाला गुटखा का सेवन करते है, उन्हें भी इसका सेवन छोडने कहा जाए ताकि बच्चों पर सद्प्रभाव पडे क्योंकि अध्यापक ही बच्चों के रोलमाडल होते हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक एंव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया की ’अभिवावक – अध्यापक बैठक’ में नशे के विरूद्व चर्चा की जाए।
स्कूल/कालेजों के आस-पास स्थित पान/गुटखा/दोहरा की दुकानों पर सतत निगरानी रखी जाये तथा बच्चों को यथासम्भव इनसे दूर रखा जाय। एन0डी0पी0एस0 के वादों का गुणवक्तापूर्ण निस्तारण किया जाये तथा दोषियों का शीघ्र सजा दिलायी जाए।
गांजा आदि मादक पदार्थो के संदिग्ध बिक्री स्थलों को चिन्हिंत करके सतत् प्रवर्तन कार्यवाही की जाये। सिविल सोसाइटी संगठनों तथा एन0जी0ओ0 को भी एनकार्ड से जोडा जाय। उक्त बैठक में समिति के सदस्य उपस्थित रहें।










