Advertisement

राजस्व बढ़ाने और भू-माफियाओं पर सख्ती के निर्देश, डीएम ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

बड़े बकाएदारों पर होगी प्रभावी कार्रवाई, समीक्षा बैठक में डीएम के निर्देश

 

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक, एंटी भूमाफिया के कार्यो की समीक्षा सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी।

कर करेत्तर की समीक्षा बैठक के दौरान आबकारी विभाग, राज्य कर विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग, खनन विभाग सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग राजस्व प्राप्ति बढ़ाने हेतु प्रभावी प्रयास करें।

जिलाधिकारी के द्वारा एंटी भू-माफिया अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शनिवार एवं रविवार की रात्रि में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की रोकथाम हेतु रोस्टरवार राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने नायब तहसीलदार, तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि पर कब्जे की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व से गठित एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स को पुनः सक्रिय किया जाए तथा न्यायालय के आदेश पर की गई पत्थरगड्डी को हटाने वालों के विरुद्ध तत्काल विधिक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक माह कम से कम एक बार उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी समन्वय कर भूमि संबंधी विवादों एवं अतिक्रमण संबंधी मामलों के निस्तारण का प्रयास करें।

जिलाधिकारी ने अविवादित वादों की लंबित की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए साथ ही लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण तथा राजस्व न्यायालयों में पारदर्शी एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि बड़े बकाएदारों के विरुद्ध प्रभावी वसूली कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ,अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट इन्द नन्दन सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Amanki Shaan News