Advertisement

खेत पर सोने जा रहे युवक को दबंगों ने पीटा

 

जौनपुर। सरपताहां थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में मंगलवार की रात खाना खाने के बाद खेत पर सोने जा रहे युवक को दबंगों ने रास्ते में रोकर बेरहमी से पीट दिया है। दबंगों की पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

इसी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी दीपक ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि बीते मंगलवार की रात करीब 10 बजे उसका भाई संदीप खाना खाने के बाद खेत पर सोने के लिए जा रहा था कि उसी दौरान वहां आए गांव के ही दबंग विपि, ऋषि, सिंटू और अभिषेक ने संदीप को रास्ते में रोक कर उसके साथ मारपीट करने लगें। दबंगों के इस हमले में युवक को गंभीर चोटे आई हैं। फिल्हाल इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Amanki Shaan News