Advertisement

जमीन जोतने से रोकने गईं आशा कार्यकर्ता की पीटकर हत्या

 

जौनपुर। जिले में महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने आशा कार्यकर्ता की पीट पीटकर हत्या कर दी है। आशा कार्यकर्ता दबंगों को अपने बैनामे की जमीन जोतने से रोकने के लिए गई हुईं थीं। मृतक आशा कार्यकर्ता की पहचान सवंसा गांव निवासी चेतना सिंह उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है।

मृतका के भाई संदीप सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए दबंगों पर आरोप लगाया है कि वह अपनी बहन चेतना के साथ बुधवार की सुबह गांव के ही ओम प्रकाश सिंह नामक व्यक्ति को अपनी बैनामा की जमीन जोतने से रोकने गए थें। वहां पहुंचने के बाद दबंग व्यक्ति ओम प्रकाश सिंह और उसकी बेटियों रोमा और रीतू ने चेतना सिंह को मारना पीटना शुरू कर दिया।

आरोप है कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के कारण आशा कार्यकर्ता चेतना सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले को लेकर तहरीर के आधार पर एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आशा कार्यकर्ता चेतना सिंह की हत्या के बाद गांव में तनाव का महौल बना हुआ है। फिल्हाल पुलिस ने मृतका की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका के भाई संदीप सिंह ने बताया कि लगभग दस साल पहले उन्होंने ओम प्रकाश सिंह के पिता स्वर्गीय जय नारायण सिंह से वो जमीन खरीद ली थी। इसके बाद भी ओम प्रकाश सिंह उस जमीन को अपनी बताते हुए कब्जे का प्रयास कर रहें थें। इस मामले को लेकर सीओ सुनील चंद तिवारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

“दानिश हसन”

Amanki Shaan News