Advertisement

दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

पत्रकार इसरत हुसैन

 

जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक पर दो अज्ञात लाशें से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पहली घटना मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के नएपुरा गांव में स्थित रेलवे ट्रैक पोल नम्बर 325 पर पाई गई है।

इस अज्ञात पुरुष की उम्र लगभग 50 वर्ष बताया गया है, जो सफेद रंग की पैंट सफेद चप्पल पहने हुए हैं। जिसका कद औसद रंग गेहूवा बताया गया है। मौके पर जफराबाद जीआरपी पुलिस और और स्थानीय मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस दोनों मौके पर मौजूद रही और पहचान कराने का काफी प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

इसी क्रम में मीरगंज थाने की पुलिस ने अपने क्षेत्र के मोदपुर बनकट गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर बुधवार तड़के एक अज्ञात व्यक्ति की लाश ट्रेन से कटी अवस्था में पाई गई है जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी गई है। पुलिस ने लाश को रखकर काफी देर तक पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों लाशों को जिला अस्पताल के लाश घर में रखवा दिया ताकि जिसके घर का आदमी खोया हुआ हो वह जाकर पहचान कर सके।

Amanki Shaan News